उत्तराखंड  में जल्द शुरू होगी कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा सुमित हृदयेश….

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में जल्द शुरू होगी कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा….

हल्द्वानी- राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समकक्ष उत्तराखंड में भी कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा शुरू की जा रही है। जिसकी तैयारियों में कांग्रेस नेता जुट चुके हैं उत्तराखंड में 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू किया जाएगा। हल्द्वानी स्थित स्वराज आश्रम में ज़िला अध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में ज़िले के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई।

 

सरकार के खिलाफ चार्जशीट और राहुल गांधी का पत्र कांग्रेस द्वारा इस हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा में बांटा जाएगा और घर-घर गांव गांव जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की तरह उत्तराखंड में भी हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा चलाकर एकता का संदेश दिया जाएगा और जनविरोधी नीतियों वाली सरकार को उखाड़ने के लिए संकल्प लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *