उत्तरांचल पंजाबी महासभा के अध्यक्ष ने दी लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं…..

ख़बर शेयर करें -

पंजाबी महासभा के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह ने लोहड़ी और उत्तरायणी पर्व की शुभकामनाएं दी…..

उत्तराखंड- उत्तरांचल पंजाबी महासभा के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह ने अपने कार्यालय में समस्त क्षेत्रवासियों को सिखों के पवित्र पर्व लोहड़ी और उत्तरायणी पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। यहां अपने कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि आपस में भाईचारा बरकरार है और देश की निरंतर उन्नति हो इसके लिए वह कामना करते हैं

 

और लोहड़ी और उत्तरायणी पर्व पर सभी देशवासियों और नगर वासियों को भी शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने कहा कि नगर में जो लोग उत्तरायणी और लोहड़ी मेला आयोजित करवा रहे हैं इसके लिए वह सभी बधाई के पात्र हैं और सभी को भाईचारे के साथ मिलकर त्योहारों को मनाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *