एसएसपी मणिकांत मिश्रा का निरीक्षण – त्योहारों को लेकर ऊधमसिंहनगर पुलिस अलर्ट

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का निरीक्षण – त्योहारों को लेकर ऊधमसिंहनगर पुलिस अलर्ट

 

समाचार प्लस लाइव:रुद्रपुर। आगामी दशहरा और दीपावली पर्व को लेकर ऊधमसिंहनगर पुलिस सतर्क मोड में है। बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने रुद्रपुर मुख्य बाजार एवं गांधी पार्क स्थित रावण दहन स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और त्योहार सीजन में किसी भी प्रकार की चूक न होने पर जोर दिया।

 

त्योहारों में विशेष सतर्कता

 

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा कि भीड़-भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त, महिला पुलिस की तैनाती और यातायात व्यवस्था को मजबूत किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।

 

अपराधियों पर सख्त नजर

 

त्योहारों के दौरान अपराधियों और संदिग्धों पर वृहद स्तर पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा।

 

गश्त और निगरानी पर जोर

 

पुलिस द्वारा रात्रि गश्त, पैदल गश्त, सीसीटीवी/ड्रोन से निगरानी और खुफिया तंत्र को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र को सक्रिय रखने पर विशेष बल दिया गया।

 

एसएसपी का संदेश

 

“आमजन सुरक्षित, शांतिपूर्ण और निर्भीक माहौल में त्योहार मना सकें, यही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नागरिक निश्चिंत होकर त्योहार मनाएं, पुलिस हर स्तर पर सक्रिय है।” – एसएसपी मणिकांत मिश्रा

 

निरीक्षण के दौरान मौजूद अधिकारी

 

इस मौके पर SP Crime/Traffic  निहारिका तोमर, SP सिटी रुद्रपुर उत्तम सिंह नेगी, SHO रुद्रपुर मनोज रतूड़ी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।