केलाखेड़ा मशरूम प्लांट हादसा: लोहे की रैक गिरने से कई मजदूर दबे, जिलाधिकारी पहुंचे जिला अस्पताल, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी!

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह नगर के केलाखेड़ा के मशरूम प्लांट में आज बड़ा हादसा हो गया। अचानक प्लांट में काम के दौरान लोहे की भारी रैक भरभराकर गिर पड़ी, जिससे वहां काम कर रहे कई मजदूर दब गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। SDRF की टीम भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है।

घायलों को आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां हालात का जायजा लेने जिलाधिकारी खुद पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से बात की और घायलों की स्थिति की जानकारी ली।

पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, उपजिलाधिकारी बाजपुर सहित प्रशासन के कई आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, और मलबे में फंसे अन्य मजदूरों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे की पूरी जांच के निर्देश दिए गए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *