कुमाऊं युवा प्रेस क्लब ने धूमधाम से मनाया क्लब के प्रथम पूर्व अध्यक्ष अशोक सागर का जन्म दिन….

ख़बर शेयर करें -

क्लब के संरक्षक और अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

दीर्घायु आयु की कामना केक काट कर धूमधाम से मनाया जन्म उत्सव

रुद्रपुर-(अजीत कुमार पांडे) कुमाऊं युवा प्रेस क्लब के प्रथम पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ समाजसेवी व एडवोकेट अशोक सागर का जन्म दिन थूमधाम से दैनिक हाक के कार्यलय में मनाया गया।इस दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने अशोक सागर एडवोकेट की दीर्घायु आयु की कामना, और उन्हें शुभकामनाएं दी।इस दौरान पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा भी की गई। मध्य प्रदेश में दो पत्रकारों के साथ किए गए अभद्र व्यवहार की कड़ी शब्दों में निन्दा की गई।इस दौरान कुमाऊं युवा प्रेस क्लब के संरक्षक कमल श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार देश का चौथा स्तम्भ है, उनके साथ इस तरह अभद्रता निंदनीय है।

इसके अलावा क्लब के अध्यक्ष सौरभ गंगवार ने कहा कि देश के कलमगारो पर आए दिन निदानीय व्यवहार किया जा रहा।जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ कुमाऊं युवा प्रेस देश के राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर आरोपी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा।इस दौरान क्लब के पूर्व अध्यक्ष अशोक सागर एडवोकेट के जन्म दिवस पर केक काटकर उनकी दीर्घायु की कामना की गई।

 

इस दौरान क्लब के संरक्षक कमल श्रीवास्तव, अध्यक्ष सौरभ गंगवार, उपाध्यक्ष एडवोकेट गुरबाज सिंह, उपाध्यक्ष ललित राठौर, महामंत्री हराविदर सिंह खालसा, संगठन मंत्री एम सलीम खान, सचिव शादाब हुसैन, सचिव गोपाल भारती, नरेंद्र राठौर,अमीर अहमद, नरेंद्र सिंह चौहान, जीशान, मनीष ग्रोवर, गौतम सागर, सहित अन्य पत्रकार और क्लब के पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *