रुद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 4.60 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, पंचायत चुनाव से पहले चेकिंग अभियान तेज

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 4.60 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, पंचायत चुनाव से पहले चेकिंग अभियान तेज

रुद्रपुर, 8 जुलाई 2025 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर उधम सिंह नगर पुलिस का नशा के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम ने ब्लॉक रोड स्थित टंचिंग ग्राउंड के पास चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ व तलाशी में आरोपी के पास से 4.60 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन बरामद हुई।

👮‍♂️ गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

नाम: पिंटू सिंह पिता का नाम: बंता सिंह स्थायी पता: ग्राम सुनखरीकला, थाना नानकमत्ता हाल निवासी: रमेशपुर रोड, बाबू भैया टेंट हाउस के पास, लालपुर, थाना किच्छा उम्र: 22 वर्ष

पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश कर दिया है।

👥 पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

उ0नि0 प्रदीप कोहली (चौकी प्रभारी रम्पुरा)

उ0नि0 प्रियांशु जोशी (चौकी रम्पुरा)

का0 1180 महेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *