पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने,ओवर लोडिंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चलाने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में दिनांक 15.04.2025 को समस्त थाना/यातायात प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत दिन व रात्रि में चलाए गये चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले 08 (कोटद्वार-03,यातायात कोटद्वार-03, लक्ष्मणझूला-01, व यातायात श्रीनगर-01) वाहन चालकों के विरूद्ध एम0वी0एक्ट के तहत कार्यवाही कर वाहनों को सीज कर चालकों के डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही की गयी। साथ ही जनपद में चलाये सघन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 164 वाहन चालकों के विरूद्ध पुलिस द्वारा कड़ी चालानी कार्यवाही की गयी। शराब पीकर वाहन चलाने,वाहनों में ओवर लोड़िंग करने व रैश ड्राइविंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
Related Posts
परिवहन आयुक्त चौहान ने किया आरटीओ कार्यालय का आचौक निरीक्षण….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम सलीम खान) परिवहन आयुक्त उत्तराखण्ड रणवीर सिंह चौहान द्वारा उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय उधमसिंह नगर का…
रविवार से पिलाई जायेगी दो बूंद जिंदगी की
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) रविवार से पल्स पोलियों अभियान की शुरूआत की जाएगी। जिसकी सारी तैयारी कर ली…
किसानों की खड़ी गेहूं की फसल को हाथियों द्वारा किया जा रहा है बहुत बड़ा नुकसान…..
ख़बर शेयर करें -वार्ड नंबर 37 पश्चिम झंडी चौड मैं आजकल जंगल से सटे हुए किसानों की खड़ी गेहूं की…
