शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 8 गिरफ्तार, पुलिस ने सिखाया सबक”

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों शराब पीकर वाहन चलाने वालों एवं सार्वजनिक स्थलों, तीर्थस्थलों व पर्यटक स्थलों पर मादक पदार्थों का सेवन करके हुड़दंग एवं अमर्यादित आचरण करने वालों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। दिनांक 15.04.2025 को जनपद में चलाए गये सघन चेकिंग अभियान के दौरान कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुडदंग कर रहे 08 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई। सार्वजनिक, धार्मिक स्थलों पर हुड़दंग करने एवं पर्यटक स्थलों पर नशा कर हुडदंग करने व गंदगी करने वालों के विरुद्ध पौड़ी पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी है।

 

नाम पता सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुडदंग करने वाले।

  1. जितेंद्र कुमार पुत्र शिवचरण नाथ, निवासी- रिखणीखाल
  2. पंकज पुत्र जगत सिंह, निवासी- तड़ियाल चौक कोटद्वार
  3. विजय पुत्र वी0 प्रसाद, निवासी- तड़ियाल चौक कोटद्वार
  4. साजिद पुत्र जमीर अहमद, निवासी- आम पड़ाव कोटद्वार
  5. रोहित नेगी पुत्र हीरा सिह नेगी, निवासी- लालपानी कोटद्वार
  6. अंकित सिंह पुत्र शुमिल कुमार, निवासी- लालपानी कोटद्वार
  7. सूरज सिंह पुत्र मेहरबान, निवासी- रिखणीखाल
  8. धर्मेन्द्र सिंह पुत्र आनन्द सिंह, निवासी- रिखणीखाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *