पौड़ी- जिला मुख्यालय में बिना मान्यता के संचालित हो रहे मदरसे को प्रशासन की संयुक्त टीम ने सील कर दिया। प्रशासन ने मदरसा संचालकों को संचालन संबंधी औपचारिकता पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। मंगलवार को उप जिलाधिकारी पौड़ी रेखा आर्य के नेतृत्व में अल्पसंख्यक कल्याण और शिक्षा विभाग की टीम ने जेल गदेरे के समीप संचालित हो रहे मदरसे का निरीक्षण किया। उप जिलाधिकारी श्रीमती आर्य ने बताया कि मदरसा संचालक ने एजुकेशन सोसाइटी का पंजीकरण तो करवाया है, लेकिन उत्तराखंड अशासकीय अरबी और फ़ारसी मदरसा मान्यता विनियमावली 2019 के अंतर्गत पंजीकरण नहीं करवाया है। जबकि नियमानुसार मदरसे में पढ़ाने के लिए उक्त पंजीकरण आवश्यक है। मान्यता न होने पर मदरसे को सील करते हुए नियमानुसार मान्यता लेने के निर्देश दिये गये हैं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने संचालकों को पंजीकरण सम्बंधित जानकारी दे दी है। टीम में खण्ड शिक्षा अधिकारी मास्टर आदर्श, प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी पंकज मैंदोली, नायब तहसीलदार उपेंद्र सिंह राणा सहित अन्य राजस्व और पुलिस अधिकारी शामिल थे।
Related Posts
मै भी नहीं जानता कहाँ से लड़ूंगा चुनाव, यह सब पार्टी नेतृत्व करेगा तय-सीएम धामी..
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर स्थित मनोज सरकार स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे सीएम धामी…
जनता की कमाई पर डाका डाल रही है सरकार : जितेंद्र सरस्वती…..
ख़बर शेयर करें -वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जितेंद्र सरस्वती ने कहा जनता की कमाई पर डाका डाल रही है सरकार….. काशीपुर-…
अखंड सौभाग्य का प्रतीक पर्व करवा चौथ मनाया गया बड़ी धूमधाम से….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- संस्कृति परंपरा एवं अखंड सौभाग्य का प्रतीक पाव करवा चौथ की अवसर पर सभी माता बहनों…
