राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती हर्षोल्लास से मनायी गयी……

ख़बर शेयर करें -

थलीसैंण- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, थलीसैंण में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती हर्षोल्लास से मनायी गयी इस अवसर पर सर्वप्रथम प्रचार्य महोदय द्वारा ध्वजारोहण किया गया | इसके उपरान्त महात्मा गाँधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प चढ़ाए गए | इस कार्यक्रम में डॉ छाया सिंह, डॉ दुदुन मेहता, डॉ गिरीश चन्द्र आर्य, डॉ शिवानी धूलिया और नीरज असवाल ने सभा को सम्बोधित करते हुए महात्मा गाँधी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला |

इसके साथ ही यह बताया गया कि उनके द्वारा स्थापित किये गए जीवन के आदर्श वर्त्तमान में भी हम सभी देशवासियों के लिए प्रासंगिक है तथा हमें इन आदर्शो को अपने जीवन में अनुकरण करने का प्रयास करना चाहिए | कार्यक्रम की श्रृंखला में देशभर मनाये जा रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सहयोग से चलाया गया | इस कार्यक्रम में डॉ बिपेन्द्र सिंह रावत, डॉ विवेक रावत, डॉ अजय कुमार, डॉ धर्मेन्द्र यादव, डॉ विक्रम रौतेला, धर्मेन्द्र सिंह  तथा सभी छात्र-छात्राएं व शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *