ज़िला कार्यकारिणी सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट….

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में बीते रोज भारतीय जनता पार्टी के काशीपुर ज़िला कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों काशीपुर में  सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी को उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिला प्रभारी सुरेश भट्ट ने नविनयुक्त जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों का मोती और फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान उत्तराखंड के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस को उत्तराखंड में कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए क्योंकि प्रदेश में भाजपा में शामिल होने के लिये बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेताओं के आवेदन आ रहे हैं। इस पर विचार करना पड़ रहा है कि किसको लेना है और किसको नही। कहा कि अब कांग्रेस हाथ जोड़ो यात्रा निकाले या नाक रगड़ो, भाजपा का कुछ बिगड़ने वाला नही है। जनता को भाजपा शासनकाल में विकास धरातल पर दिखाई दे रहा है।

 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जहां भी यात्रा के दौरान जा रहे हैं वहां उनके कार्यकर्ता नाराज हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं से बातचीत करना तथा इन चुनावों में बूथ स्तर तक हर कार्यकर्ता की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए वह प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास कर रहे हैं। साथ ही संगठन के विभिन्न मोर्चा पदाधिकारियों से संवाद कर रहे हैं। कहा कि संगठन को मजबूत करना पहला कर्तव्य है।

 

स्थानीय भाजपा नेता की अपहरण के प्रयास का आरोप लगाने वाली वीडियो वायरल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह सोशल मीडिया है। इसमें मंत्वय कुछ होता l और सच्चाई कुछ और होती है। यदि ऐसा कुछ होगा तो जांच कराई जाएगी। इस दौरान नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी सम्मान समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा समेत अन्य पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।

 

साथ ही नवनियुक्त पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं को पद दिया गया है। वह पूरे मनोयोग से कार्य करें और संगठन को मजबूत करें। वहीं कार्यकर्ताओं से भी कहा कि वह समस्या नही समाधान बनकर काम करें। अभी संगठन में कई पद खाली हैं, काम करने वाले को संगठन, मोर्चा में शामिल किया जाएगा।

 

इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष का कुमाऊंनी परिधान पहनी महिलाओं ने तिलक लगाकर स्वागत किया। यहां विधायक त्रिलोक सिह चीमा, विधायक गदरपुर अरविंद पांडे, मेयर ऊषा चौधरी, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश मंत्री गुरविंदरसिंह चंडोक, डॉ. गिरीश तिवारी, एससी आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार, सीमा चौहान, मंजू यादव, राजेश कुमार, आशीष गुप्ता, राम मेहरोत्रा, डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल, 3पी- दीपक बाली, इंतजार हुसैन, बबलू चौधरी, रजत सिद्धू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *