मणिकांत मिश्रा ने फिर संभाली ऊधम सिंह नगर की कमान! SSP के रूप में विधिवत ग्रहण किया पदभार
26 नवंबर 2026 को मणिकांत मिश्रा ने ऊधम सिंह नगर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से कार्य किया जाएगा।
पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने, अपराध नियंत्रण और जनसेवा पर जोर रहेगा। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने निष्पक्षता, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के साथ आमजन की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

