रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष मीना शर्मा ने हनुमान जयंती के अवसर पर सुंदरकांड में प्रतिभाग किया……

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी, रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने मंगलवार को श्री हनुमान जयंती के अवसर पर नोएडा स्थित हनुमान मंदिर में पहुंचकर सुंदरकांड में प्रतिभाग किया l इससे पूर्व श्रीमती शर्मा नोएडा स्थित सेक्टर 50, आम्रपाली ईडेन गार्डन सोसाइटी, श्री हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जयंती के अवसर पर आयोजित सुंदरकांड कार्यक्रम में पहुंची,

 

जहां उन्होंने श्री हनुमान जयंती के अवसर पर पूजा अर्चना की,और उपस्थित सभी लोगों सहित उत्तराखंड प्रदेशवासियों को श्री हनुमान जयंती की बधाई दी l इस अवसर पर सुंदरकांड का भी आयोजन किया गया l बाद में श्री हनुमान चालीसा और फिर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया l इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *