मीना शर्मा ने अक्षय तृतीया पर शिरकत की दर्जनभर शादियों में, नवविवाहितों को दिया आशीर्वाद….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर उत्तराखंड महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पूर्व पालिका अध्यक्ष और रुद्रपुर विधानसभा (66) से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी मीना शर्मा ने अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर शहर में आयोजित एक दर्जन से अधिक विवाह समारोहों में भाग लेकर सामाजिक सौहार्द और जनसंपर्क का एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

मंगलवार और बुधवार को दो दिवसीय भ्रमण के दौरान मीना शर्मा ने रुद्रपुर के विभिन्न इलाकों में आयोजित वैवाहिक आयोजनों में शिरकत की और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय दांपत्य जीवन की मंगलकामना की।

उनकी उपस्थिति ना सिर्फ वर-वधू और परिजनों के लिए हर्ष का विषय रही, बल्कि स्थानीय नागरिकों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। शर्मा ने शहर के आज़ाद नगर में जगदीश प्रसाद के पुत्र के विवाह में शामिल होकर प्रीतिभोज का हिस्सा लिया। इसके बाद वह गिल रिज़ॉर्ट पहुंचीं, जहाँ उन्होंने शक्ति विहार कॉलोनी निवासी मुक्तेश्वर यादव के पुत्र के विवाह समारोह में भाग लिया।

इसके अतिरिक्त, वे आर्क होटल में आयोजित कई वैवाहिक कार्यक्रमों में शामिल हुईं। इनमें कांग्रेस नेता एडवोकेट नागेश त्रिपाठी के पुत्र तथा विवेकानंद मिश्रा विद्रोही की पोती के विवाह समारोह शामिल रहे। इसी होटल में उन्होंने गंगापुर के पूर्व ग्राम प्रधान बबलू की पुत्री के विवाह और एडवोकेट कमल चिलाना की बहन के विवाह समारोह में भी भागीदारी निभाई।

अंत में, मीना शर्मा नारायण कॉलोनी ट्रांजिट कैंप निवासी श्याम लाल गंगवार की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने द्वारिका जी गार्डन, जनपथ रोड, फुलसुंगा पहुंचीं, जहां उन्होंने नवविवाहित दंपति को शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया।

मीना शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि विवाह सिर्फ दो व्यक्तियों का नहीं, बल्कि दो परिवारों और संस्कृतियों का मिलन होता है। उन्होंने सभी से सामाजिक एकता और परस्पर सम्मान बनाए रखने की अपील भी की। उनकी जनसंपर्क शैली, सहजता और समाज के विभिन्न वर्गों से सीधा संवाद करने की परंपरा ने उन्हें क्षेत्र में एक लोकप्रिय जननेत्री के रूप में स्थापित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *