मीना शर्मा ने भारी बारिश के बाद जलभराव से पीड़ितों को मजबूती के साथ खड़े रहने का दिया आश्वासन ……

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा पिछले 2 दिनों से क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के बाद तमाम बस्तियों में हुए जलभराव से पीड़ितों  को सांत्वना देने पहुंची l इस दौरान श्रीमती शर्मा ने कल्याणी नदी के किनारे रह रहे हर परिवार के एक एक सदस्य से मुलाकात की और इस संकट की घड़ी में हर पल उनके साथ मजबूती के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया l

इस अवसर पर श्रीमती शर्मा  ने कहा कि यह प्राकृतिक आपदा है और इससे हम सभी मिलजुल कर लड़ेंगे l इस दौरान श्रीमती शर्मा के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा विजय यादव निगम के पूर्व पार्षद कालीचरण वाल्मीकि निगम पार्षद मोहम्मद जाहिद अली, आजम खान, अरविंद सक्सैना, सलीम अहमद, पुष्पा, प्रियंका सहित बड़ी संख्या में भूत बंगला निवासी उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *