राज्य कर अधिकारियों की मनमानी से खफा व्यापारियों ने विधायक शिव अरोरा को सौंपा ज्ञापन…

ख़बर शेयर करें -

व्यापारियों ने राज्य कर विभाग के अधिकारियों की मनमानी पर जताई नाराजगी

रूदपुर-(अजीत कुमार पांडे) प्रांतीय उधोग व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल ने बृहस्पतिवार को विधायक शिव अरोरा से शिष्टाचार मुलाकात की और राज्य कर अधिकारियों के मनमाने रवैए के खिलाफ शिक़ायत की। उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को संबोधित एक ज्ञापन विधायक शिव अरोरा को सौंपा। विधायक शिव अरोरा के कैप कार्यलय में उनसे मिलने पहुंचे इन व्यापारी नेताओं ने कहा कि जो माल उनको पिछले साल में पांच प्रतिशत कर से निर्धारित किया गया था,उसको राज्य कर अधिकारी मनमाना रवैया अपनाते हुए साढ़े 13 प्रतिशत की दर से मान रहे हैं।

 

व्यापारियों ने कहा कि यदि उन पर साढ़े आठ प्रतिशत का अतिरिक्त टैक्स का भुगतान करना पड़ेगा तो लाखों रुपए का टैक्स उन पर बन जाएगा।जिसे वे सहन नहीं कर सकते हैं। विधायक शिव अरोरा ने व्यापारियों से कहा कि इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री से मुलाकात कर चर्चा करेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि व्यापारियों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा।इस दौरान अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री हरीश अरोरा, युवा व्यापार मंडल महामंत्री पवन गाबा, जिला मंत्री राजकुमार सीकरी, राजेंद्र तनेजा,नीरव चौधरी, गुरमीत बठला,राज सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *