मुहर्रम त्यौहार को लेकर की गई मीटिंग,शांति व्यवस्था बनाए रखने के दिए दिशानिर्देश….  

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह नगर-रविवार को एसएसपी उधम सिंह नगर महोदय द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ मुहर्रम त्यौहार के मध्येनज़र मीटिंग की गई। मीटिंग के माध्यम से महोदय द्वारा जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।

 

महोदय द्वारा बताया गया कि शरारती तत्वों पर नजर रखी जाए व ऐसे लोगों को चिह्नित कर विधिक कार्यवाही की जाए। सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रमित करने वाले व्यक्तियों पर भी कार्यवाही करने हेतु सभी को निर्देशित किया गया। त्यौहार रजिस्टर का अवलोकन कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएं।

 

गश्त में जाने से पूर्व कर्मचारी गणों को भली-भांति ब्रीफ किया जाए। अपने अपने थाना क्षेत्रों में जहां पर शांति कमेटी की मीटिंग नहीं हुई है वहां भी मीटिंग कर ली जाए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर, पुलिस अधीक्षक काशीपुर, पुलिस अधीक्षक यातायात, सभी क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *