मदर इण्डिया जसकिरन कौर ने खेल महाकुंभ में जीते दो स्वर्ण पदक……

ख़बर शेयर करें -

बाजपुर- बाजपुर उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 20 से 22 दिसंबर तक स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में आयोजित किया गया।राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ 2023 में मदर इण्डिया पब्लिक स्कूल की छात्रा कुमारी जसकिरन कौर ने लम्बी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

 

कोच श्री अर्जुन सिंह ने जानकारी दी कि इसके अतिरिक्त 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस में भी जसकिरन कौर ने स्वर्णपदक प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में ओवरआल चैम्पियनशिप जिला ऊधमसिंह नगर ने जीती। कुमारी जसकिरन कौर की

 

इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबन्धक गौरव विज,श्रीमती डौली विज, प्रधानाचार्य महेश चन्द्र उनियाल,सहित सभी अध्यापक अध्यापिकाओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *