नैनीताल बैंक की नई पहल- बैंकिंग ऑन व्हील्स को हल्द्वानी महापौर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया…

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल बैंक हल्द्वानी ने अपनी ‘बैंकिंग ऑन व्हील्स’ वाहन का अनावरण किया…..

हल्द्वानी-(अरीश सिद्दीकी) ‘बैंकिंग ऑन व्हील्स’ पहल बैंक रहित स्थानों में बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए एक पायलट परियोजना का हिस्सा है। इसका मुख्य उदेश्य ग्राहकों को बैंकिग की आधारभूत सुविधाएं जैसे बचत खाता, चालू खाता और ऋण संबंधित सुविधाएं पहुंचना है। वाहन शुरुवाती चरण में हलद्वानी में संचालित होगा।

 

और प्रत्येक स्थान पर एक निर्दिष्ट अवधि के लिए संचालित किया जायेगी। भविष्य में बैंक की योजना इस बैंकिंग ऑन व्हील्स के माध्यम से बैंकिंग सुविधाएं नैनीताल एवम् उसके आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचाना हैं ताकि और क्षेत्र जहाँ बैंक नहीं हैं बैंकिंग सुविधाओ से वंचित ना रहे और देश का हर एक नागरिक बैंकिंग सुविधाओ का लाभ उठा सके।

 

इस अवसर पर ‘बैंक ऑन व्हील’ वाहन को हरी झंडी दिखाकर महापौर डा. जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला ने MBPG College शाखा से शुभारंभ किया। वही महापौर ने इस योजना को बैंक रहित क्षेत्रों के लिए अच्छी पहले बताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *