नैनीताल- आठवीं के छात्र ने गवाए लाखो रुपये गेम आईडी के चक्कर में की ये गलती……

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- मल्लीताल क्षेत्र निवासी आठवीं के छात्र ने गेम आईडी खरीदने के चक्कर में 1.94 लाख रुपये गंवा दिए। किशोर के दादा-दादी का खाता खाली होने की जानकारी मिलने पर परिजनों के होश उड़ गए। किशोर के पिता ने कोतवाली में तहरीर सौंपी है।

 

मेलरोज कंपाउंड मल्लीताल निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि 11 अक्तूबर को मां के खाते से 95000 और पिता के खाते से 99046 रुपये कटने के अलग-अलग मैसेज मिले। कहा, कई किश्तों में यह रकम अलग-अलग यूपीआई आईडी में भुगतान की गई थी।

 

उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका बेटा गेम आईडी खरीदने का प्रयास कर रहा था। इस कारण उनके साथ यह धोखाधड़ी हुई है। एसएसआई पीएस मेहरा ने बताया कि मामला साइबर ठगी का है, इसलिए शिकायत को साइबर सेल को हस्तांतरित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *