नैनीताल कांड: मासूम के साथ दरिंदगी पर फूटा जनप्रतिनिधियों का गुस्सा, ‘दोषी उस्मान को मिले ऐसी सज़ा जो बन जाए नजीर’

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल- नैनीताल में 12 साल की बालिका के साथ हुई दरिंदगी का मामला प्रदेश समेत देश भर में सुर्खियों में है। हर कोई पीड़िता के साथ खड़ा है। न्याय दिलाने की मांग कर रहा है। सांसद से लेकर जिले के विधायकों का कहना है कि दुश्कर्मी उस्मान को ऐसी सजा मिलनी चािहए, जिससे समाज के सामने नजीर पेश हो सके। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। किसने क्या कहा, जानिए सांसद और विधायकों की राय। नैनीताल में बालिका से हुए दुष्कर्म की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, इससे मानवता शर्मसार हुई है। घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है। सरकार हर स्तर पर पीड़िता के साथ खड़ी है। बालिका की चिकित्सा, काउंसलिंग समेत शिक्षा व बेहतर भविष्य के लिए सरकार कृत संकल्पित है। मामले के दोषी को भी सख्त सजा मिलनी चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से पूरी कानूनी मदद की जा रही है। अजय भट्ट, सांसद

बालिका के साथ हुई यह घटना हृदयविदारक और दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसकी हर स्तर पर निंदा की जानी चाहिए। ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले दोषी को भी सख्त सजा मिलनी चाहिए, जिससे समाज के समक्ष नजीर पेश हो सके। राम सिंह कैड़ा, विधायक, भीमताल शहर में हुई घटना ने मानव समाज को शर्मसार किया है। महिला समाज को इससे गहरा आघात लगा है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री की ओर से भी आवश्यक दिशानिर्देश दिए हैं। उनके दिशा निर्देशों पर वह भी प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं। दोषी को सख्त सजा मिलनी चाहिए। सरिता आर्या, विधायक, नैनीताल। दरिंदगी कहीं भी हो समाज खड़ा होता है। देश का कानून सख्त है और उसे भारतीय कानून सजा जरूर देगा लेकिन घटना को राजनैतिक रंग देना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसे धर्म जाति से जोड़ा जाना गलत है। कई जगह ऐसी घटना हुई लेकिन आवाज नहीं उठाई गई। यदि आवाज उठी तो कांग्रेस ने ही उठाई। जहां राजनैतिक लाभ मिलता दिखता है वहां हंगामा जरूर होता है। सुमित हृदयेश, विधायक, हल्द्वानी

इस घटना की जितनी निंदा की जाए वह कम है। एक 73 साल के व्यक्ति ने इस जघन्य घटना को अंजाम दिया। उसकी मानसिक विकृति इससे पता चलती है। सरकार ऐसे दोषियों को सजा दिलाने के लिए कटिबद्ध है। अब इसके आगे की छानबीन भी होगी। हल्द्वानी में सत्यापन के दौरान एक घर में ताला लगा था और वहां से गलत किस्म के लोग मिले। – बंशीधर भगत, विधायक, कालाढूंगी। बालिका के साथ दरिंदगी की घटना बेहद शर्मनाक है। मामले में घिनौनी मानसिकता रखने वाले व्यक्ति पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने से पूर्व कोई भी व्यक्ति कई बार सोचे। – दीवान सिंह बिष्ट, विधायक, रामनगर ये घटना अत्यंत वीभत्स और मानवता को झकझोर देने वाली है। मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी अक्षम्य है। आरोपी को ऐसी सजा मिलनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगे। डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, विधायक, लालकुआं

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *