सोती बच्ची को उठाकर ले गया दरिंदा, चिल्लाई तो छोड़ भागा, CCTV से हुआ खुलासा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी के टीपीनगर क्षेत्र के नीलांचल काॅलोनी से मासूम बच्ची के अपहरणकर्ता आरोपी को पुलिस ने रविवार रात धर दबोचा। सौ सीसीटीवी खंगालने के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंच सकी। मामले में पुलिस ने पॉक्सो की धारा बढ़ी है। पुलिस ने आरोपी काे जेल भेज दिया है।29 अप्रैल की रात सात साल की मासूम झोपड़ी में परिजनों के साथ सो रही थी। इस बीच आरोपी रात 2:45 बजे घर में घुसकर मासूम को उठा ले गया था। सुबह परिजनों के खोजबीन करने पर मासूम झोपड़ी से कुछ दूर बेसुध पड़ी मिली थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने छानबीन तेज कर दी।

 

कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि आरोपी की धरपकड़ के लिए 100 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले गए। घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। फुटेज में एक संदिग्ध नजर आया। तस्दीक के बाद पुलिस टीम देवलचौड़ निवासी आरोपी के घर पहुंची और रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी गणेश उर्फ कल्लू (27) ने बताया कि वह कई दिनों से नाबालिग पर नजर रख रहा था। आरोपी का घर बालिका के आवाजाही करने वाले रास्ता पर था। कच्ची झोपड़ी होने के कारण आरोपी आसानी से दरवाजा खोल अंदर घुसा और बच्ची को नींद में ही उठा ले गया। कुछ दूरी पर पहुंचते ही बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी बच्ची को वहीं छोड़कर भाग निकला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *