केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के जन्म दिन पर भाजापाईयो ने किया मिष्ठान वितरण..

ख़बर शेयर करें -

 भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी सुजहात यार खान ने दी जानकारी

किच्छा-(एम सलीम खान) केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। यह जानकारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी सुजहात यार खान ने मीडिया को दी। रक्षा राज्य मंत्री भट्ट के जन्म दिन के अवसर पर किच्छा स्थित दीनदयाल उपाध्याय चौक पर पौधारोपण किया गया। इसके अलावा स्कूली बच्चों को काफी किताबें वितरित की गई।

 

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के जन्म दिन के अवसर पार्टी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी।इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की यश्शवी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर आगे बढ़ रहा है।

 

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के कथक प्रयासों से पंतनगर हवाई अड्डे का विस्तीकरण किया जा रहा। वही पंतनगर विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की तैयारी की जा रही है। उत्तराखंड के चहुंमुखी विकास के लिए केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उनके द्वारा केन्द्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखा गया है,

 

जिसमें कुछ रेलों को प्रतिदिन चलने का आह्वान किया गया है।इस दौरान भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरण किया।इस मौके पर सोशल मीडिया प्रभारी लवी सहगल, मंडल अध्यक्ष विवेक राय, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश खडवानी, वरिष्ठ भाजपा नेता लता सिंह, दिनेश भाटिया, मोहम्मद फहीम, मोहम्मद शानू, साहिल,विवेक दीप सिंह, श्रीकांत राठौर, गीता राठौर, प्रल्हाद खुराना,कदीर अहमद सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *