रूद्रपुर की प्राचीन रामलीला का शुभारंभ आज, महावीर ध्वज स्थापना के साथ हुई शुरुआत

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर की प्राचीन रामलीला का शुभारंभ आज, महावीर ध्वज स्थापना के साथ हुई शुरुआत

 

रूद्रपुर। नगर की प्राचीनतम बस अड्डे वाली रामलीला में शुक्रवार को बड़े धूमधाम से महावीर ध्वज स्थापित किया गया। धार्मिक जयघोषों और विधिविधान के बीच श्रीराम का किरदार निभा रहे मनोज अरोरा और हनुमान जी का किरदार निभा रहे सुशील गाबा ने ध्वज पूजन कर स्थापना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

ध्वज पूजन के बाद श्रीरामलीला कमेटी के संरक्षक एवं विधायक तिलक राज बेहड़ समेत पदाधिकारियों ने आरती वंदन किया। अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शनिवार 20 सितंबर की रात 9 बजे श्रीरामलीला का शुभारंभ मनकामेश्वर कल्याण आश्रम के महंत श्रीनारायण चैतन्य ब्रहम्चारी महाराज के कर कमलों से होगा। इसके बाद नारद मोह की लीला का मंचन किया जाएगा।

श्रीराम नाटक क्लब के डायरेक्टर गौरव राज बेहड़ ने बताया कि इस बार मंचन में मनोज अरोरा श्रीराम, गौरव जग्गा सीता, गौरव राज बेहड़ लक्ष्मण, विशाल भुड्डी रावण और सुशील गाबा हनुमान की भूमिका निभाएंगे। इनके अलावा सैकड़ों स्थानीय कलाकार विभिन्न किरदारों में नजर आएंगे।

कार्यक्रम में श्रीरामलीला कमेटी के संरक्षक तिलक राज बेहड़, अध्यक्ष पवन अग्रवाल, महामंत्री विजय अरोरा, कोषाध्यक्ष अमित गंभीर समेत भारी संख्या में पदाधिकारी और भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *