पुल निर्माण को लेकर रुद्रपुर विधायकशिव अरोड़ा  ने किया शिलान्यास….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-आपको बता दें। रुद्रपुर वार्ड नंबर 37 रविंद्र नगर की कल्याणी नहर पर पिछले दिन आई बाढ़ के कारण नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया था जिससे वार्ड नंबर 37 और ट्रांजिट कैंम्प क्षेत्र के लोगों आने जाने के लिए काफी दिक्कत का सामना हो रहा था जिसको लेकर कई बार क्षेत्रीय महापौर रामपाल सिंह ने भी जनता से कई बार वादे किए लेकिन हर बार ढाक के तीन पात यह साबित होते नजर आ रहे हैं

 

अब माननीय क्षेत्रीय विधायक द्वारा पुल का शिलान्यास करते हुए 15 से 20 दिन के अंदर काम शुरू करने की बात कहीं गई है जबकि सम्मानित जनता का कहना है कि हर बार लोग लुभाने वादे कर वोट ले लिए जाते हैं लेकिन क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा का कहना है कि  जनता से किए हुए हर एक वादे को हम पूरा करेंगे और जल्दी ही जनता को इस पुल को हम निर्माण कराकर सौंप देंगे

 

– सवाल उठता है कि 5 साल के अंदर जिस तरीके से महापौर भाजपा का होने के बाद भी कल्याणी नहर पर कोई काम नहीं किया गया और गंदगी का अंबार कल्याणी नहर के अंदर देखने को मिल रहा है यह कहीं ना कहीं डबल इंजन की सरकार की असलियत जनता से बया कर रही है लेकिन अब जनता ने क्षेत्रीय विधायक शिव अरोड़ा पर विश्वास किया  है देखते हैं क्षेत्रीय विधायक इसमें जनता के किए हुए वादे पर खरा उतरते हैं यह तो आने वाले वक्त ही बताएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *