नही उजड़ने देगे गरीबो के आशियाने-विधायक शिव अरोरा….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-प्रीत बिहार फाजलपुर महरोला में वर्षो से निवास कर लगभग चार हजार परिवार निवास कर रहे हैं उनमें से लगभग 1500 परिवारों को जिला प्रशासन द्वारा नोटिस आता है कि फाजलपुर महरोला में निवास करने वाले गरीब परिवारों के आशियाने पर बुलडोजर चलाये जाने का नोटिस आया तो आस पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया लोग संकट में आ गये जिसके समाधान ओर आशियानों को बचाने की  लड़ाई के लिये फाजपुर महरोला में महापंचायत का आयोजन हुआ जहां क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा शामिल हुए।

 

 विधायक शिव अरोरा ने महापंचायत में कहा ये फाजपुर ओर आस पास में निवास करने वाले हमारे गरीब परिवार जनता जिनके आशियानों पर विधायक शिव अरोरा ने कहा निश्चित रूप से 2017 में हाई कोर्ट से आदेश आया था जिसके द्वारा स्टेटस को यानी स्थायी बनाये रखने की बात कही थी और 2017 के बाद से गरीब लोगो ने अपने जीवन की जमा पूंजी लगा के जमीन खरीदी ओर आशियाना बनाये ओर वो आशियाना जिला प्रशासन द्वारा सिलिग मुक्त जमीन का सर्टिफिकेट लेने के बाद अपने आशियाने बनाये मगर अभी कुछ दिन पहले उनको पता लगा कि उनके मकान अवैध है

 

 और  उनको ध्वस्त किया जायेगा। मगर आपका विधायक आपकी सेवा के लिये बना है मेरे इस क्षेत्र में होते हुए किसी भी गरीब का मकान उजड़ने नही दिया जायेगा। विधायक शिव अरोरा ने कहा न्यायिक लड़ाई से लेकर शासन प्रशासन में जहां बात करनी होगी कि जाएगी विधायक शिव अरोरा ने कहा जिला प्रशासन को भी आशियानों को ध्वस्त करने में न जाते हुए समाधान की ओर ध्यान देना चाहिए देश मे नरेन्द्र मोदी की सरकार है जो हर गरीब को उसका घर राशन बिजली देने का काम कर रहे हैं

 

फिर यह सम्भव नही की रुद्रपुर में रहने वाले चार हजार परिवार जिसमे लगभग पच्चीस सो परिवार 2017 से पहले से निवास कर रहे हैं । इस निर्माण को सही माना गया है और कहि इसको अवैध माना गया है निश्चित रूप से इसके समाधान के लिये हर स्तर पर वार्ता की जाएगी और फाजलपुर निवासियों के आशियाने को उजाड़ा न जाये इसके लिये प्रयास किया जायेगा। इस दौरान भाजपा नेता सुरेश कोली, पार्षद सुशील यादव, भगतजी, हरभजन सिंह, विक्रांत सक्सेना ज़ फरजाना बेगम, त्रिलोचन सिंह, राजवीर, डालचंद, ललित बिष्ट, लालवचन, जसविंदर सिंह, जितेंद्र कोली, ललित बिष्ट, गजेंद्र प्रजापति, मयंक कक्कड़, धर्मेंद्र आर्य आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *