रुद्रपुर,,अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था डॉ. वी. मुरुगेशन ने पुलिस कार्यालय में जिले के अधिकारियों की बैठक लेकर कानून व्यवस्था एवं अपराधों की समीक्षा की। उन्होंने समीक्षा बैठक के दौरान सभी अधिकारियों को निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से अपराधों और विवेचनाओं का सफल अनावरण करने के निर्देश दिये। समीक्षा बैठक में सर्किलों में घटित विशेष अपराधों की समीक्षा की गई और अधिकारियों को अपराधों का सफल अनावरण करने के निर्देश दिए गए। क्षेत्रधिकारियों को आवंटित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए, साक्ष्य संकलन और अन्य आवश्यक कार्यवाही के आधार पर त्वरित अनावरण सुनिश्चित करने को कहा गया। सभी क्षेत्रधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे संवेदनशील होकर कार्य करें, जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरें और निष्पक्षता के साथ विवेचनाओं और जांचों का निस्तारण करें। एडीजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे केस डायरी का नियमित अवलोकन करें। सर्किल अधिकारियों को अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी और दायित्वों पर गंभीरता पूर्वक ध्यान देने, अधीनस्थ थानों का प्रभावी पर्यवेक्षण करने और कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए गए, ताकि जनता का पुलिस पर विश्वास मजबूत हो। विभागीय कार्यवाही और प्रारंभिक जांचों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने की हिदायत दी गई।क्राइम ड्राइव अभियान की समीक्षा करते हुए, सभी अधिकारियों को इस अभियान में सकारात्मक परिणाम लाने के निर्देश दिए गए। वांछित एवं ईनामी अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष रणनीति बनाने तथा उनके विरुद्ध ईनाम घोषित करने की प्रक्रिया को तेज करने के आदेश दिए गए। एडीजी ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई को पूर्ण करने और जनपद प्रभारी को इसका सतत फॉलोअप लेने को कहा । साथ ही, कुर्की और वारंट की शत- प्रतिशत तामिली सुनिश्चित करने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एडीजी ने कहा कि पुलिस अधिकारी संवेदनशील होकर कार्य करें, जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरें। निष्पक्ष होकर विवेचनाओं और जांचों का निस्तारण करें। जनता के पुलिस पर विश्वास को सुदृढ़ करें। इससे पूर्व पुलिस कार्यालय पहुंचने पर एडीजी को सलामी दी गयी। समीक्षा बैठक के दौरान आईजी श्रीमती रिधिम अग्रवाल, एसएसपी मणिकांत मिश्रा, एसपी क्राइम निहारिका तोमर, एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, एसपी काशीपुर अभय सिंह, सीओ प्रशांत कुमार, सीओ पंतनगर डी आर वर्मा, सीओ खटीमा विमल रावत सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
Related Posts
“यूथ कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने रोका”
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- कोटद्वार यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय रावत के नेतृत्व में युवा साथियों के साथ विधानसभा अध्यक्ष…
बजट पे चर्चा कार्यक्रम और प्रबुद्धजन सम्मेलन का किया गया आयोजन…..
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में शनिवार को भाजपा के जिला काशीपुर के ब्लॉक सभागार में जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा…
रोजगार देने के नाम पर पूरे देश में भर्ती घोटाला…जितेंद्र सरस्वती
ख़बर शेयर करें -काशीपुरः (सुनील शर्मा) महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ कांग्रेस की दिल्ली में 4 सितंबर को होने वाली…
