हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत…….

ख़बर शेयर करें -

हेमकुंड-सोमवार को सुबह अमनप्रीत सिंह के साथी उसे काफी देर तक उठाने का प्रयास करते रहेए लेकिन वह नहीं उठा। जिसके बाद उसे गुरुद्वारा घांघरिया चिकित्सालय लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए एक श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

सोमवार सुबह अन्य साथियों ने उठाने पर भी जब वह नहीं उठा तो उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर श्रद्धालु की मौत होने की यह दूसरी घटना है।यहां चिकित्सक द्वारा अमनप्रीत सिंह को मृत घोषित कर दिया गया।

सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर जाकर मृतक का पंचायतनामा भरा गया और पोस्टमार्टम के लिए शव को जोशीमठ चिकित्सालय भेजा गया है। मृतक की मौत की सूचना उसके परिजन चाचा मनिंदर को फोन कर दी गई है। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर श्रद्धालु की मौत होने की यह दूसरी घटना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *