वसूली के आरोप में आरटीओ दरोगा को लोगों ने बनाया बंधक, बाहर से जड़ा ताला

ख़बर शेयर करें -

वसूली के आरोप में आरटीओ दरोगा को लोगों ने बनाया बंधक, बाहर से जड़ा ताला

मियावाला में सोमवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब स्थानीय लोगों और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने एक आरटीओ दरोगा को कथित वसूली के आरोप में दुकान के अंदर बंद कर बाहर से ताला जड़ दिया।

लोगों का आरोप है कि दरोगा हर महीने वाहनों से वसूली करता था और बिना पैसे लिए गाड़ियां नहीं चलने देता था। आरोप यह भी लगाया गया कि वह “ऊपर अधिकारियों तक पैसा जाने” की बात कहकर दबाव बनाता था।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दरोगा दुकान के अंदर बैठा दिखाई दे रहा है।

मामले को लेकर परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चा तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *