हल्द्वानी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हल्द्वानी आगमन पर उत्तराखंड कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित ह्रदयेश की अगुवाहि में प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करने जा रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नैनीताल रोड़ स्थित सौरभ होटल के पास से ही गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद उनको काठगोदाम चौकी लाया गया, वही उत्तराखंड कांग्रेस पब्लिसिटी कमेटी के अध्यक्ष सुमित ह्रदयेश ने कहा की हल्द्वानी कुमाऊं का प्रवेश द्वार है कांग्रेस सरकार के समय शुरू की गई कई योजनाओं को प्रदेश की भाजपा सरकार ने रुकवाने का काम किया है। आईएसबीटी निर्माण से लेकर अंतरराष्ट्रीय चिड़ियाघर, कोंग्रेस सरकार द्वारा की गई रिंग रोड बनाने की घोषणा ऐसे तमाम काम है जिनको प्रदेश की भाजपा सरकार ने रुकवाने का काम किया है। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ अपनी ब्रांडिंग में जुटे हुए हैं और पूरे कार्यक्रम को एक इवेंट के तौर पर बना दिया है। राज्य की जनता समझदार है और वह मोदी जी के झूठे झांसे में नहीं आएगी। ऐसे में 2022 में कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और अच्छे बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।
Related Posts
रुद्रपुर में कृषक बंधु बैठक आयोजित, किसानों की समस्याओं पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश….
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर – मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में आज रुद्रपुर में कृषक बंधु बैठक आयोजित…
लखीमपुर खीरी में हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट, यूपी पुलिस आई हरकत में
ख़बर शेयर करें -लखीमपुर खीरी-(शेर अफगान) लखीमपुर खीरी में हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से रिपोर्ट मांगे जाने…
हरमन कौर ने 99.6 प्रतिशत अंको के साथ शीर्ष स्थान हासिल कर उत्तराखंड में रोशन किया पूरे रुद्रपुर का नाम….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- CBSE कक्षा 12वी के परिणाम आने पर रुद्रपुर की हरमन कौर ने 99.6 प्रतिशत अंको के…
