देश में ओमिक्रान से पहली मौत

ख़बर शेयर करें -

महाराष्ट्र के पिपरी चिंचवाड़ में नाइजीरिया से लौटें व्यक्ति की मौत

मुम्बई में एक दिन में 2500 से अधिक मामले, दिल्ली में भी बिगड़ रही स्थिति

रुद्रपुर-(एम सलीम खान)- देश भर में कोरोना के वेरिएंट ओमिक्रान ने तेजी से पैर पसारने शुरू कर दिया है। इसी बीच गुरूवार को ओमिक्रान से देश में पहली मौत का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र के पिपरी चिंचवाड़ के एक अस्पताल में भर्ती 52 वर्षीय के एक मरीज की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उसे 28 दिसंबर को भर्ती कराया गया था। मरीज नाइजीरिया से लौटने के बाद ओमिक्रान संक्रमित पाया गया था।वह पिछले 13 सालों से डायबिटीज का सामना कर रहा था। हालांकि महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि ओमिक्रान मरीज की मौत नान-कोविड के कारणों से हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *