45 पाउच कच्ची शराब के साथ पुलिस ने तस्कर को किया गिरफ्तार……

ख़बर शेयर करें -

पुलिस की गिरफ्त में आया 45 पाउच कच्ची शराब के साथ शराब तस्कर…..

लालकुआं-लालकुआं कोतवाली पुलिस ने शनिवार की देर रात मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 45 पाउच कच्ची शराब के साथ किया। पकड़े गए आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत कारवाई की जा रही है। यहां बिन्दुखत्ता चौकी क्षेत्र के गोलागेट के पास पुलिस ने कच्ची शराब तस्कर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 45 पाउच के साथ शिवपुरी बिन्दुखत्ता तस्कर को गिरफ्तार किया।

 

इधर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नशा उन्मूल अभियान के दौरान बिन्दुखत्ता चौकी क्षेत्र के खुरियाखत्ता में चैकिंग अभियान चलाया इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति भगवती मंदिर खुरियाखत्ता के पास कच्ची शराब बेच रहा है जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की इस दौरान पवन नेगी पुत्र दीवान सिंह नेगी निवासी नम्बर आठ खुरियाखत्ता बिन्दुखत्ता कच्ची शराब बेचता मिला जिसे पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया।

 

चैकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी के कब्जे से 45 पाउच कच्ची शराब बरामद हुई वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर पुलिस टीम में बिन्दुखत्ता चौकी प्रभारी गुरविंदर कौर, कांस्टेबल कमल बिष्ट, राजेश कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *