युवक का गोली लगा शव मिलने से सनसनी,पुलिस को संदेह की युवक की की गई है हत्या

ख़बर शेयर करें -

प्रेम प्रसंग में युवक द्वारा जान देने की चर्चा जोरों पर

पुलिस ने शुरू की जांच,आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खगालना शुरू

नैनीताल-(एम सलीम खान) नैनीताल सरोवर नगरी नैनीताल में एक फिर एक बार सनसनी फ़ैल गई है। यहां मल्लीताल गोपाल सदन में शुक्रवार की सुबह को गोली लगा शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई। वही इस मामले को एक तरफा प्रेम से भी जोड़ा जा रहा है। जिसकी चर्चा जोरों पर है। 25 वर्षीय युवक ने खुद को सीने में गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। इस बात की सुगबुगाहट तेज हो गई है।

 

वही संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने पर पुलिस हत्या का संदेह जता रही है। वही मौके पर पहुंचे डीआईजी कुमाऊं डॉ निलेश आनंद भरणे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने मौका मुआयना करने के बाद बताया कि सभी बिंदुओं पर विस्तृत जांच के बाद ही हत्या या आत्महत्या की सही बात सामने आएंगी।

 

पुलिस के मुताबिक राजस्थान के रहने वाले सौरभ पाडे नैनीताल के रहने वाले एक संगीत शिक्षका से लगभग चार साल पहले म्यूजिक एप के माध्यम से संपर्क में आया था। इसके बाद दोनों में मोबाइल पर चैटिंग शुरू हो गई। वही युवती ने उसकी बीमार मां के शल चिकित्सा में मदद के लिए पांच लाख रुपए भी लिए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के मुताबिक महिला ने पूछताछ में बताया कि उनकी आपस में मोबाइल पर चैटिंग हुआ करती थी।

 

महिला ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले से सौरभ उसे परेशान करने लगा, और उसने सौरभ का मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट कर दिया। वही सौरभ बृहस्पतिवार को नैनीताल के बाजार क्षेत्र में महिला को दिखा। महिला का पीछा करते हुए वह उसके घर तक पहुंच गया। वही सौरभ देर रात करीब तीन बजे तक महिला के घर के दरवाजे पर बैठा रहा। जिसके बाद सौरभ ने खुद को गोली मार ली, वही इस बात की खबर न तो महिला को और नहीं आसपास के लोगों को लगीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *