समाचार प्लस लाइव धारकोट (देहरादून)। मुख्यमंत्री धामी ने दिया ‘गौदान की पुकार’ फिल्म को समर्थन,गौ सेवा का संदेश लेकर आ रही फिल्म ‘गौदान की पुकार’, सीएम धामी ने किया शुभारंभ
धारकोट (देहरादून)।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को धारकोट, देहरादून में गौ रक्षा एवं कल्याण पर आधारित फिल्म “गौदान की पुकार” के मुहूर्त शॉट को क्लैप कर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने फिल्म के विषयवस्तु की सराहना करते हुए कहा कि यह फिल्म समाज में गौ सेवा की भावना को जागृत करने में सहायक सिद्ध होगी।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड अब फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी एक मजबूत पहचान बना रहा है। पहाड़ों की सुंदरता और धार्मिक, सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से यहां फिल्मों की शूटिंग के लिए आकर्षण लगातार बढ़ रहा है।
इस अवसर पर फिल्म के निर्माता विनोद कुमार चौधरी, अभिनेता मनोज जोशी, अभिनेत्री उपासना सिंह समेत अन्य कलाकार और तकनीकी टीम के सदस्य भी मौजूद रहे।
