पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अभय कुमार सिंह ने किया कोतवाली का निरीक्षण

ख़बर शेयर करें -

कोतवाली की व्यवस्था को परखने पहुंचे सीओ

रूद्रपुर-(एम् सलीम खबन) पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अभय कुमार सिंह ने कोतवाली का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने सरकारी अभिलेखों सहित मालखाने का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने निरीक्षण के दौरान असलहों व कोतवाली परिसर में साफ सफाई सही ढंग से नहीं होने पर नाराजगी जताई। निरीक्षक के दौरान कोतवाली में लंबित विवेचनाओं व शिकायती पत्रों की विवेचना को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

 

इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अभय कुमार सिंह ने पुलिस कर्मियों को राइफलों को प्रक्षिक्षण भी कराया। वही उन्होंने शस्त्र न खुलने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने खराब हथियारों को बदलने के निर्देश दिए। इसके अलावा कोतवाली परिसर में साफ सफाई सही ढंग से कराने के निर्देश दिए।इस दौरान कोतवाल विक्रम राठौर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश चंद्र कपाडी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *