संत रविदास जयंती पर सपा नेता एस पी ठुकराल ने की पूजा अर्चना

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) संत शिरोमणि रविदास जयंती पर के अवसर पर सपा नेता सतपाल सिंह ठुकराल भमरौला पहुंचे। जहां उन्होंने रविदास मंदिर के महंत फेंकू प्रसाद से आशीर्वाद लिया और पूजा अर्चना की।

 

उन्होंने कहा कि संत रविदास सर्व समाज के हितों को लेकर हमेशा सक्रिय रहे थे। उन्होंने कहा कि हमें उनके पद चिन्हों पर चलकर सर्व समाज की कल्पना करनी चाहिए। इसके उपरांत उन्होंने मलसी के गुरुद्वारे में गुरुद्वारा साहिब में लंगर ग्रहण किया और मथा टेका।

 

इस मौके पर उनके साथ बलविंदर सिंह, दीपक चन्द्र,सोनू करण सागर, संजय रोहित विशाल सरवन शेखर संतोष सोनू लालन गणेश संजू सतनाम सिंह सुखदेव सिंह बचन सिंह दया सिंह, मक्खन सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *