प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर बोला ज़ुबानी हमला बोली चूड़ियां और बिदी बांटने वाले लोगों से पूछें रोजगार क्यों नहीं बांटते

ख़बर शेयर करें -

ऊधम सिंह नगर के खटीमा में चुनावी रैली को किया संबोधित

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) खटीमा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज एक चुनावी जनसभा को संबोधित करने ऊधम सिंह नगर के खटीमा पहुंची। जहां उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। कांग्रेस प्रत्याशी भुवन चंद्र कापड़ी सहित अन्य कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रियंका गांधी वाड्रा ने खटीमा में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए

 

कहा कि आम जनता से पूछा कि जो लोग चुनाव जीतने के लिए चूड़ियां और बिदी बांटने का काम कर रहे हैं, उनसे पूछिए वह लोग रोजगार क्यों नहीं बाट रहें हैं। उन्होंने कहा भाजपा सरकार ने पांच साल में कितने नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराया इसका हिसाब आप उन भाजपा के नेताओं से मांगे। उन्होंने कहा कि हाथ उठाकर वादा कीजिए जब वह आपके पास वोट मांगने आए तो कितने लोगों ने उनसे इस बात का जवाब मांगा। प्रियंका ने कहा कि सबसे बड़ी समस्या क्या है

 

आपके प्रदेश में रोजगार, महंगाई और किसानों की समस्याएं यही तीन समस्याएं न मुझे बताया की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की विधानसभा है यह जगह। मुझे लगा यहा विकास हुआ होगा। लेकिन बदहाल सड़कें बता रही हैं कि सीएम का विधानसभा क्षेत्र भी विकास से वंचित हैं। खटीमा उत्तर प्रदेश से लगा हुआ है। मैं आपकी समस्याएं जानती हूं। आपकों गेहूं, गन्ने और धान का उचित मूल्य नहीं मिलता। इसलिए किसानों ने आंदोलन किया। किसान शहीद हुए। लेकिन किसी ने नहीं उनका दर्द पूछा। चुनाव से पहले कानून रद्द कर दिए गए,

 

लेकिन जब लोगों ने कहा कि शहीद किसानों के लिए क्या यह केन्द्र सरकार कुछ करेंगी। सरकार ने कहा कोई सूची उनके पास नहीं है। भाजपा महज दो लोगों के लिए सारी नीति बना रही। किसान मजदूर व्यापारी किसी के लिए कुछ नहीं है।नोटबदी जीएसटी जबरन थौपी गई है। उसके बाद कोरोना आ गया। सबसे ज्यादा नुकसान छोटे व्यापारियों को हुआं। वहीं रोजगार के अवसर भी छीन लिए गए। कोई अंबानी य अडानी नहीं है। बताइए नौकरी क्यों नहीं दी गई।आज महंगाई क्यों चरम पर है, अगर यह लोग आपके सामने आकर धर्म की बात करते हैं।

 

 

कैसा धर्म है ये। नेता का धर्म जनता का विकास होता है। अगर इन्होंने आपके लिए काम किया होता तो कोरोना में स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती। रोजगार उपलब्ध होता,।इस राज्य में हुनर और संसाधन हैं। लेकिन रोजगार नहीं है।ऐसा क्यों है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि मैं दिल्ली से एक ही बात कहने यहां आई हूं कि मत भूलों की पांच सालों में क्या हुआ।ये जो बिदी चूड़ियां बाट रहें हैं। इनसे पूछो रोजगार क्यों नहीं बांटते।पूछो जब हम संकट के दौर में थे तब ये लोग कहां थे।ये लोग आपको फिर एक बार विकास का दावा कर गुमराह कर रहे हैं। प्रियंका गांधी ने खटीमा से कांग्रेस प्रत्याशी भुवन चंद्र कापड़ी सहित कांग्रेस के अन्य प्रत्याशियों को प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करने का आव्हान किया।इस दौरान कांग्रेस के कई उम्मीदवार भी मौजूद थे।‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *