कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन से मिली प्रत्याशीयो को जीत, प्रत्याशीयो ने किया जनता आभार व्यक्त..

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी) नैनीताल विधानसभा सीट से भजापा प्रत्याशी सरिता आर्य ने कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्य को हराने के बाद नैनीताल सीट पर कब्जा जमा लिया है जीत के बाद उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन तथा मां नैना देवी व नकुवाबुबु के आशीर्वाद से उनको जीत मिली है।

 

प्रदेश में जहा भाजपा सरकार बनाती दिख रही है तो वही रामनगर 61 विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी दीवान सिंह बिष्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह पाल को हराया है। दीवान सिंह बिष्ट ने रामनगर विधानसभा में 3 बार जीत दर्ज कर ली है

 

उत्तराखंड बनने के बाद से ही भाजपा ने उपचुनाव को छोड़कर पांचों विधानसभा चुनाव में दीवान सिंह बिष्ट पे भरोसा जताया। भीमताल विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राम सिंह कैडा की जीत हुई इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज जिस प्रकार से जनता का प्यार मुझे मिला है

 

उसी के चलते मैंने रिकॉर्ड तोड़ ऐतिहासिक जीत हासिल की है तो वही लालकुआं विधानसभा से डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने विजय प्राप्त की है तो वही कालाढूंगी विधानसभा से बंशीधर भगत ने विजय प्राप्त करी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *