राहुल गाँधी की आवहन पर रणजीत सिंह रावत की अगुवाई में निकली भारत जोड़ो यात्रा…. 

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-आपको बता दे कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल ग़ांधी की अगुवाई में कन्याकुमारी से कश्मीर तक कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन कर रही हैं ये यात्रा 3500 किलोमीटर की हैं और पांच महीने लगातार चलेगी इसी क्रम में आज रणजीत सिंह रावत की अगवाई में रामनगर के मालधन क्षेत्र में शाम सात बजे भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया गया हैं। जिसमे जनता ने बड़ी में आम जनता ने शिरकत की रणजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि ये यात्रा पांच महीने की हैं जिसमे 3500 किलो मीटर यात्रा करनी हैं जिसमे हर रोज 25 किलोमीटर पैदल चलना हैं

आप देख रहे हैं जिस तरह से भाजपा ने पूरी मीडिया पर कब्जा कर लिया है इसलिए हमारे नेता राहुल गांधी ने आव्हान किया कि भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम हम घर पहुँचे राहुल गांधी स्वंम कन्याकुमारी से कश्मीर तक कि भारत जोड़ो यात्रा कर रहे है।

इस बीच मे हम भी लोगो के घर घर जाकर जनता को बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी देश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति के खिलाफ जनता को जागरूक करेंगे रावत ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि एस टी एफ अच्छा काम कर रही हैं लेकिन अभी तक छोटी मछलियां पकड़ी गई हैं उनके आकाओ पर अभी हाथ नही डाला गया हैं हमारी मांग हैं कि बड़े लोगो की भी गिरफ्तारी हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *