विश्वविद्यालय के नए कुलपति डॉ मनमोहन सिंह चौहान से विश्वविद्यालय प्रबन्ध परिषद के सदस्य व पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने शिष्टाचार भेंट की

ख़बर शेयर करें -

पंतनगर:- पंडित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के नए कुलपति डॉ मनमोहन सिंह चौहान से पूर्व विधायक व प्रबंध परिषद सदस्य राजेश शुक्ला ने शिष्टाचार मुलाकात की! कुलपति डॉ मनमोहन सिंह चौहान व पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के बीच विश्वविद्यालय के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई!

 

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने बताया कि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति राज्यपाल द्वारा एक अनुभवी, योग्य एवं कुशल व्यक्ति को पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति की जिम्मेदारी दी है, डॉ मनमोहन सिंह चौहान के अनुभव से निश्चित रूप से विश्वविद्यालय अपना गौरव भविष्य में भी बनाए रखेगा! पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि पंतनगर कृषि एवं प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति मिलने से अब विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली भी सुचारू रूप से चलेगी !

 

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने  पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय को स्थाई कुलपति मिलने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह एवं कृषि मंत्री गणेश जोशी का आभार व्यक्त किया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *