कांग्रेस जिला कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए सौंपी जिम्मेवारियां……

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर- 21 दिसम्बर को प्रस्तावित कांग्रेस के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए महानगर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी है। महानगर कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक बैठक में महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ सम्मेलन की तैयारियों को लेकर व्यापक चर्चा की। इस दौरान सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारियां भी सौंपी गयी। बैठक में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सीपी शर्मा ने कहा कि आगामी लोकसभा एवं निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रदेश भर में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किये जा रहे हैं।

 

जिसके तहत 21 दिसम्बर को रूद्रपुर के सिटी क्लब में जिला सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी सहित जिले के सभी विधायक गण समेत कई वरिष्ठ नेताओं का मार्ग दर्शन प्राप्त होगा। श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा द्वारा आगामी निकाय चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के उद्देश्य से आयोजित किये जा रहे सम्मेलन आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूती प्रदान करने में अहम भूमिका निभायेंगे।

 

महानगर अध्यक्ष ने कहा कि जिला सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को भी अपनी बात रखने का मौका मिलेगा इससे जहां आपसी तालमेल बढ़ेगा वहीं आगामी चुनावों के लिए भी मजबूत रणनीति बनेगी। उन्होंने कहा कि जिला सम्मेलन में रूद्रपुर महानगर से जुड़े जनहित के कई मुद्दों पर भी वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा की जायेगी और  भाजपा के खिलाफ निर्णायक मुहिम पर विचार किया जायेगा। श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा के शासन में आज हर जगह भ्रष्टाचार हावी है। भाजपा की सरकार जुमलों की सरकार साबित हो रही है।

 

डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। भाजपा राज्यों में चुनाव जीतने के लिए जुमलों का सहारा ले रही है। जहां  पर भाजपा सत्ता में नही है वहां पर मुफ्त बिजली, मुफ्त गैस देने के वायदे किये जा रहे हैं और जहां पर पहले से ही भाजपा की सरकारें हैं वहां पर बिजली और गैस के दाम लगातार बढ़ाये जा रहे हैं यहं भाजपा की दोहरी मानसिकता को दर्शाता है। श्री शर्मा ने कहा कि रूद्रपुर की जनता पिछले दस सालों से मेयर की कुर्सी भाजपा को सौंपकर खुद को ठगा महसूस कर रही हैं। इन दस वर्षों में भाजपा के मेयर और विधायक कूड़े का पहाड़ तक नहीं हटा सके।

 

नजूल पर मालिकाना हक तो दूर अब नजूल भूमि पर रह रहे लोगों को बिजली का मीटर मिलना भी दुश्वार हो गया है। भाजपा की कथनी और करनी में भारी अंतर है। अब जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लेकर जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में अहम फैसले लिये जायेंगे और जनता के बीच जाकर भाजपा को बेनकाब करने की रणनीति तय की जायेगी। महानगर अध्यक्ष ने महानगर कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों एवं वार्ड अध्यक्षा से 21 दिसम्बर को आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचने का आहवान किया।

 

साथ ही उन्होंने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेवारियां भी सौंपी। इस अवसर पर प्रभारी रूद्रपुर वरूण कपूर, ममता रानी, गोपाल भसीन, सुनील आर्य, मोहन खेड़ा, उमा सरकार, बाबू विश्वकर्मा, विरेन्द्र कोली, अर्जुन विश्वास, सतीश कुमार, हरीश मिश्रा, सोमनाथ मुंजाल, सुरेश यादव, रियाज खान, इकरार खान, दीपक चराया, विनोद कुमार, एमपी सरकैनिया, गब्बर कोली, सियाराम, ज्योति टम्टा, अलका पांडे, दीप्ती गर्ग, अनिल साहनी, मनोज कुमार, कमल सैनी, पप्पू कोली, अरविंद मामू, भूपेन्द्र कुमार, हरेन्द्र पाल, आसिम पाशा, शमशेर अली, इरशाद, निजाम खान, सुभाष राव, खगोपति विश्वास, विजय हरि, सुनील राठौर, नवीन खेतवाल, शुभान अली, समेत तमाम कांग्रेसी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *