पौडी पुलिस ने गुमशुदा दो नाबालिग बालिकाओं को चन्द घण्टों में हरिद्वार से किया सकुशल बरामद…..

ख़बर शेयर करें -

पौड़ी- पाबों क्षेत्र के एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा कोतवाली पौड़ी पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी की उनकी पुत्री व उसकी सहेली घर से बाजार जाने को कहकर गयी थी जो अभी तक घर वापस नही आयी। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली पर मु0अ0स0-49/2023, धारा-363 भा0द0वि बनाम अज्ञात पंजीकृत की गयी।

 

प्रकरण नाबालिग बालिकाओं की गुमशुदगी का होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा दोनों नाबालिग बालिकाओं को तत्काल बरामद करने हेतु पुलिस टीम गठित करने के हेतु आदेशित किया गया। निर्गत निर्देशों को क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलोनी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक सदर पौड़ी श्री श्यामदत्त नौटियाल के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक पौड़ी श्री गोविन्द कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।

 

गठित पुलिस टीम द्वारा अपने थाना व चौकी क्षेत्र के आस-पास गुमशुदाओं की तलाश कि गयी व आने-जाने वाले वाहनों में गुमशुदाओं की फोटो दिखाकर जानकारी प्राप्त कर कुशल सुरागरसी पतारसी कर अथक प्रयासों से दिनांक 17.12.2023 को दोनों गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं को हरिद्वार से सकुशल बरामद कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुये दोनों बालिकाओं को उनके परिजनों के सकुशल सुपुर्द किया गया।

 

 

पुलिस टीम

उपनिरीक्षक श्री सुनील पंवार

उपनिरीक्षक श्री दीपक पंवार

उपनिरीक्षक श्री सोमवीर

मुख्य आरक्षी श्री बारुदत्त

मुख्य आरक्षी श्री रविन्द्र भट्ट

मुख्य आरक्षी श्री शशिकान्त-C.I.U

मुख्य आरक्षी श्री संतोष- C.I.U

आरक्षी श्री हरीश- C.I.U

महिला आरक्षी सोनम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *