रुद्रपुर: कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, युवक राजकुमार गंभीर हालत में रैफर
समाचार प्लस लाइव :रुद्रपुर। काशीपुर रोड पर तेल मिल के पास कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बीती रात हुआ जब कार संख्या यूके 05 ई 2728 ने बाइक संख्या यूके 18 एल 6956 को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार राजकुमार पुत्र करन सिंह निवासी स्वार, रामपुर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया।
