रुद्रपुर: दिल्ली निवासी युवक अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल
समाचार प्लस लाइव:रुद्रपुर सामिया लेक सिटी कॉलोनी क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी दिल्ली का निवासी है, जो पूर्व में भी जेल जा चुका है।
थाना रुद्रपुर के उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह मेहता को गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक व्यक्ति रवि यादव सामिया लेक सिटी कॉलोनी के पीछे वाली सड़क से अवैध हथियार लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची तो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया।
तलाशी में आरोपी के पास से एक 315 बोर का तमंचा और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका कॉलोनी में विवाद हुआ था, जिसके बाद वह लोगों को डराने के लिए हथियार लेकर निकला था।
आरोपी की पहचान रवि यादव पुत्र समय पाल निवासी ए-165 न्यू अशोक नगर, दिल्ली (वर्तमान पता – बी-137, रोज विला, सामिया लेक सिटी, रुद्रपुर) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
