बत्ती गुल’ के अंधेरे से गूंजा विरोध: वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ एकजुट हुआ समाज….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी :-। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर बुधवार रात बनभूलपुरा में वक्फ संशोधन बिल के विरोध में एक अनोखा और शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुआ। रात 9:00 से 9:15 बजे तक पूरे इलाके ने 15 मिनट के लिए बिजली बंद रखकर ‘बत्ती गुल’ आंदोलन में भाग लिया।

इस दौरान घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों की बत्तियाँ एक साथ बुझा दी गईं, जिससे पूरा क्षेत्र अंधकार में डूब गया। यह अंधेरा विरोध का प्रतीक बना, जिसने सरकार को स्पष्ट संदेश दिया कि वक्फ संपत्तियों को लेकर लाया गया संशोधन बिल समुदाय की भावनाओं के खिलाफ है।

स्थानीय नागरिक, समाजसेवी और बुद्धिजीवी बड़ी संख्या में इस प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने इस कदम को लोकतांत्रिक और अनुशासित विरोध का आदर्श उदाहरण बताते हुए सरकार से संशोधन बिल पर पुनर्विचार की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र में पुलिस की हल्की तैनाती रही, लेकिन किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। ‘बत्ती गुल’ आंदोलन ने यह सिद्ध किया कि जब बात समुदाय की आस्था और अधिकारों की हो, तो लोग एकजुट होकर शांति के साथ भी मजबूत संदेश दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *