काशीपुर/ऊधम सिंह नगर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड को नशा मुक्त राज्य बनाने के संकल्प को ज़मीन पर उतारने में ऊधम सिंह नगर पुलिस जुटी हुई है। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में लगातार नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में काशीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, जहां एक युवक को 2400 प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया गया।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
20 मई को बांसफोड़न क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक भारी मात्रा में नशीली दवाएं लेकर घूम रहा है। SHO अमर चंद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मिलन बैंकट हाल के पास आरोपी अनस पुत्र जरीफ (उम्र 19 वर्ष, निवासी मझरा वार्ड 22, थाना काशीपुर) को गिरफ्तार किया। उसके पास मौजूद एक पेटी की तलाशी ली गई, जिसमें प्रतिबंधित दवाइयों के 10 बॉक्स पाए गए।
ड्रग इंस्पेक्टर की पुष्टि: बिना डॉक्टर की सलाह नहीं दे सकते यह कैप्सूल
पुलिस द्वारा सूचना पर वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे। निरीक्षण में पता चला कि पेटी में Acetaminophen, Tramadol HCL और Dicyclomine HCL युक्त कुल 2400 कैप्सूल थे, जो नशे के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। इन दवाओं का उपयोग बिना डॉक्टर की सलाह के किया जाना कानूनन अपराध है।
NDPS एक्ट में केस दर्ज, न्यायालय में पेश
अभियुक्त अनस के खिलाफ थाना काशीपुर में FIR संख्या 221/25, धारा 8/22 NDPS ACT के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस टीम में शामिल रहे
SHO श्री अमर चंद शर्मा
SSI अनिल जोशी
SI सुनील सुतेरी
कांस्टेबल सचिन कुमार
कांस्टेबल अमरदीप
वरिष्ठ औषधि निरीक्षक श्री नीरज कुमार (कुमाऊं मंडल) मय टीम
एसएसपी का स्पष्ट संदेश – नशे के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने स्पष्ट किया कि नशे के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई है। “मुख्यमंत्री जी का संकल्प है कि उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाना है, और हम इस अभियान को पूरी शक्ति के साथ ज़मीन पर उतार रहे हैं।”
