(उत्तराखंड,)रुद्रपुर,शहर में धड़ल्ले से हो रही ओवरलोडिंग के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) में जमकर हंगामा किया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन खेड़ा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता एआरटीओ कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने परिवहन अधिकारियों का घेराव कर ओवरलोडिंग पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की।
कांग्रेसियों का कहना था कि ओवर लोड वाहन न केवल यातायात व्यवस्था को बिगाड़ रहे हैं, बल्कि लगातार दुर्घटनाओं का कारण भी बन रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सड़कों पर बगैर रोक-टोक दौड़ रहे भारी वाहनों की वजह से अब तक कई निर्दोष लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद प्रशासन मौन बैठा है।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही ओवरलोडिंग पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ा आंदोलन करेंगे। हंगामे के दौरान एआरटीओ अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद आंदोलन शांत हुआ।
इस मौके पर प्रमुख रूप से
व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, पार्षद सौरभ बेहड़, पार्षद परवेज कुरैशी, मोनिका ढाली, प्रीति साना, रणजीत सिंह राणा, दिनेश पंत, विकास मलिक, राजेश कुमार, सुमित राय, संजीव रस्तोगी, आनंद शर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
