
समाचार प्लस लाइव | उत्तराखंड को नशामुक्त करने के लिए चलाए जा रहे “ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान” के तहत एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने बनबसा क्षेत्र में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपी के पास से 309.96 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 92 लाख रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह हेरोइन बरेली से लेकर आया था और इसे नेपाल में किसी व्यक्ति को सौंपने वाला था।
पुलिस द्वारा तस्कर के नेटवर्क और नेपाल कनेक्शन को लेकर गहन पूछताछ जारी है। इस कार्रवाई को नशा तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
जनता से अपील:
उत्तराखंड पुलिस व एसटीएफ ने आम जनता से अपील की है कि नशे से दूर रहें और यदि नशा तस्करी या इससे जुड़ी कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस या एसटीएफ को जानकारी दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
