
अल्मोड़ा (उत्तराखंड)। राज्य में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सल्ट पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। चिमटाखाल-सड़क मरचूला के पास चेकिंग अभियान के दौरान एक पिकअप वाहन से 16.895 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।
वाहन में मौजूद चालक और परिचालक ने पुलिस को गुमराह करते हुए कट्टों में सब्जी होने की बात कही, लेकिन पुलिस की सतर्कता से सच सामने आ गया। तलाशी लेने पर दोनों कट्टों में गांजा पाया गया, जिसके बाद दोनों तस्करों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
नशे के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस की यह कार्रवाई सराहनीय कदम मानी जा रही है, जिससे तस्करों के हौसले पस्त होंगे।
