बंगलूरू ले जाकर बंधक बनाकर छात्रा से किया दुष्कर्म….

ख़बर शेयर करें -

राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर इलाके की एक छात्रा ने एक रिश्तेदार पर फ्लाइट से बंगलूरू ले जाकर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। छात्रा किसी तरह आरोपी के चंगुल से बचकर लखनऊ पहुंची और मंगलवार को कृष्णानगर थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पीड़िता के मुताबिक वह 23 अगस्त को कॉलेज से टीसी लेकर घर लौट रही थी

 

तो रास्ते में बड़ी बहन का बहराइच निवासी रिश्तेदार मिल गया। आरोपी ने पहले उसको कोल्ड ड्रिंक पिलाया फिर जबरदस्ती ऑटो में बिठा लिया। विरोध करने पर चाकू निकाल कर जान से मारने की धमकी दी। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला होने के कारण वह असहज हो गई थी। इसके बाद आरोपी फ्लाइट से उसे बंगलूरू ले गया, जहां कमरे में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *